Chhattisgarh | धान खरीदी से पहले छापा, दो व्यापारियों के यहां मिला 40 क्विंटल धान!

Spread the love

Chhattisgarh: Raid before paddy procurement, 40 quintals of paddy found at two traders’ place!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध भंडारण और कोचियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 40 क्विंटल धान जब्त किया है।

जांच के दौरान मोहला में व्यापारी श्रवण साहू के प्रतिष्ठान एस.के. ट्रेडर्स से 15 क्विंटल धान मिला। वहीं, सलीम खान के प्रतिष्ठान एच.वी. एंड संस में 25 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

टीम ने दोनों जगहों से कुल 40 क्विंटल धान जब्त कर लिया। संबंधित व्यापारियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की गई है।

दरअसल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रहा है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और किसानों के नाम पर अवैध धान खपाने की कोशिशों पर रोक लगे।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *