Chhattisgarh DA Hike | IAS-IPS अधिकारियों को सरकार की सौगात

Spread the love

Chhattisgarh DA Hike | Government’s gift to IAS-IPS officers

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पदस्थ IAS और IPS अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

1 जुलाई से मिलेगा फायदा

जारी आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। यानी अधिकारियों को जुलाई से अब तक का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा। इसका भुगतान नगद किया जाएगा।

यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के बाद लिया गया है। अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत राज्य में पदस्थ अधिकारियों के लिए नई दर स्वीकृत की गई है।

कैसे होगी गणना?

महंगाई भत्ते की गणना अधिकारियों के वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर के तहत आहरित वेतन के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं किए जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कार्यालयों को बढ़े हुए DA और बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *