Chhattisgarh | महासमुंद जिला जेल से चार विचाराधीन बंदी फरार!

Spread the love

Chhattisgarh | Four undertrial prisoners abscond from Mahasamund district jail!

महासमुंद। जिला जेल महासमुंद की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे चार विचाराधीन बंदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। बंदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर फंदा बनाया और उसी के सहारे दीवार पार कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

तीन गांजा तस्करी, एक चोरी का आरोपी

जानकारी के मुताबिक, फरार चार बंदियों में दो मध्यप्रदेश के जबलपुर, एक राजस्थान और एक महासमुंद जिले का रहने वाला है। इनमें तीन गांजा तस्करी और एक चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में बंद था।

बताया जा रहा है कि बंदियों ने भागने के लिए पहले जेल की दीवार पर लगे बिजली के कनेक्शन को काटा। इसके बाद कंबलों को जोड़कर फंदा बनाया और दीवार पर चढ़कर दूसरी तरफ उतर गए।

पांचवां बंदी गिरा नीचे

भागने की कोशिश में पांचवां बंदी भी दीवार तक पहुंचा, लेकिन वह नीचे गिर गया। इस वजह से चार बंदी भागने में सफल रहे, जबकि पांचवां जेल परिसर में ही रह गया।

महासमुंद एएसपी सुशील नायक ने बताया कि घटना सुबह करीब 4 बजे की है। बंदियों ने दीवार पर प्रवाहित विद्युत कनेक्शन काटकर कंबल के सहारे भागने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन उनकी तलाश में जुटे हैं।

इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जांच इस बात की भी हो रही है कि बंदियों को भागने का मौका कैसे मिला और सुरक्षा में कहां चूक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *