Chhattisgarh | सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी

Spread the love

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज 12 नवंबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद अब सबकी नजर कोर्ट की सुनवाई पर है। सबसे बड़ा सवाल है कि CBI आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगेगी या नहीं।

जानकारी के मुताबिक, CBI अधिकारी दिल्ली में पूछताछ के बाद सौरभ को फ्लाइट से रायपुर लेकर आएंगे। अगर CBI रिमांड नहीं मांगती है तो ED अपने वारंट को लागू कराने के लिए कोर्ट में दोबारा आवेदन पेश कर सकती है।

दरअसल, पिछली पेशी में ED ने सौरभ से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, लेकिन उस समय CBI की रिमांड जारी होने के कारण कोर्ट ने आवेदन को समय से पहले दाखिल माना था।

8 दिनों की पूछताछ में CBI ने महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी से जुड़े पहलुओं की जांच की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और नेटवर्क में किनकी भूमिका थी।

सौरभ को CBI और अन्य एजेंसियों के सहयोग से ओमान में गिरफ्तार किया गया था। 1 नवंबर को उसे भारत लाया गया। इसके बाद 4 नवंबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।

अब आज की सुनवाई तय करेगी कि आगे पूछताछ की जिम्मेदारी CBI के पास रहेगी या ED भी सौरभ से पूछताछ कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *