Chhattisgarh | Governor asks Information Commission for accountability of work!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य सूचना आयोग में लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को लोक भवन में मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन और राज्य सूचना आयुक्तों से मुलाकात के दौरान आयोग के कामकाज की जानकारी ली।
इस सौजन्य भेंट में राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी और शिरीष मिश्रा भी मौजूद रहे। सभी ने राज्यपाल को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल रमेन डेका ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
सूचना का अधिकार कानून के तहत नागरिक सरकारी विभागों से जानकारी मांग सकते हैं। ऐसे मामलों में अपील और शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सूचना आयोग की होती है। ऐसे में राज्यपाल के निर्देशों के बाद आयोग में लंबित प्रकरणों के निपटारे पर नजर रहेगी।
