Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

Spread the love

Chhattisgarh | 36 personalities and institutions will receive state-level honours in Chhattisgarh Rajyotsav 2026.

रायपुर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के मौके पर प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें साहित्य, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, सामाजिक चेतना, महिला उत्थान, कृषि, चिकित्सा, श्रम, विधि और ग्रामीण पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के दुमन लाल ध्रुव को दिया जाएगा। अहिंसा और गौ-रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान दुर्ग के कुणाल स्थित विश्व गीता धाम गोविंद पथी सेवा धाम को मिलेगा। खेल के क्षेत्र में गुंडाधुर सम्मान कोंडागांव की सुंदरीबाई और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान बालोद के टेमन कुमार को दिया जाएगा।

महिला उत्थान के लिए मिनिमाता सम्मान गिरिशचंद के लोक आश्रय सेवा संस्थान और सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के लिए गुरु घासीदास सम्मान कोंडागांव के सुबोध भास्कर को मिलेगा। सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार रायपुर की छत्तीसगढ़ सहकारी समिति को दिया जाएगा।

साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई नाम शामिल हैं। पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय को मिलेगा। हिंदी पत्रकारिता के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार रायपुर के प्रमोद कुमार साहू को दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए करुणा सागर वर्मा सम्मान भी घोषित किया गया है।

इसके अलावा संस्कृति, चिकित्सा, संस्कृत भाषा, आदिवासी सेवा, खेल, लोककला और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्योत्सव में इन सम्मानों के जरिए प्रदेश की प्रतिभाओं और उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *