कोंडागांव | पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, SP पंकज चंद्रा ने निभाई परंपरा, देखें Video….

Spread the love

कोंडागांव:- जिले में विजयादशमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दशहरे के पावन अवसर पर पुलिस लाइन कोंडागांव में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा स्वयं शामिल हुए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के साथ साथ जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया गया और विजयादशमी की पारंपरिक रस्में निभाई गईं।

एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जहां देशभर में इस दिन भगवान श्रीराम की विजय का उत्सव मनाया जाता है, वहीं पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की विशेष परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा कर पुलिस बल के कर्तव्य, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को स्मरण किया गया। शस्त्र पूजन पुलिसकर्मियों के लिए अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा और समाज की सुरक्षा के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग की परंपराओं, आपसी समन्वय और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *