Chhattisgarh | राष्ट्रपति का बस्तर दौरा, महिलाओं को भी बड़ा मौका!

Spread the love

Chhattisgarh | President’s visit to Bastar, a big opportunity for women too!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह खास रहने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचकर मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव और खुशी का अवसर बताया।

बस्तर में राष्ट्रपति का होगा स्वागत

मुख्यमंत्री साय के मुताबिक, राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था। मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी उनसे बस्तर आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। अब उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर लोगों में उत्साह है।

नक्सल हिंसा पीड़ितों को लेकर क्या बोले साय?

मुख्यमंत्री ने नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया।

साय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

महिला क्रिकेट मैच में फ्री एंट्री

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों का आयोजन भी होने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनसे प्रेरणा लेने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *