केशकाल | 14 से 19 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद, जानिए आपके इलाके में कब होगी कटौती…

Spread the love

केशकाल:- CSPDCL केशकाल उपसंभाग द्वारा विद्युत लाइनों एवं वितरण व्यवस्था के रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली बंद रखने की सूचना जारी की गई है। सहायक अभियंता पन्ना अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में विभिन्न फीडरों और क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में कमी या वृद्धि भी की जा सकती है।

विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को 33 केवी केशकाल फीडर के अंतर्गत केशकाल एवं बटराली से संबंधित 11 केवी लाइन के प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 15 अक्टूबर को 33 केवी अड़ेंगा एवं गारका फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 16 अक्टूबर को 33 केवी धनोरा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 17 अक्टूबर को 33 केवी गारका फीडर के अंतर्गत एक नंबर एचटी उपभोक्ता तथा 19 अक्टूबर को 33 केवी फरसगांव फीडर के अंतर्गत एक नंबर एचटी उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अलावा, केशकाल वितरण केंद्र से निकलने वाली 11 केवी लाइनों पर भी अलग-अलग दिनों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके तहत 15 अक्टूबर को विश्रामपुरी टाउन-2 फीडर, 16 अक्टूबर को केशकाल टाउन-03 फीडर तथा 17 अक्टूबर को केशकाल टाउन-01 और बेड़मा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता पन्ना अहिरवार ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य का उद्देश्य विद्युत लाइनों की स्थिति में सुधार करना और क्षेत्र में बेहतर एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *