Nava Raipur Industrial Park | A 406-acre industrial park will be built in Nava Raipur! The proposal will be submitted to the central government.
रायपुर। नवा रायपुर में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क की तैयारी तेज हो गई है। BHAVYA योजना के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर स्टेट लेवल कमेटी ने मंजूरी दे दी है।
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में परियोजना की DPR, मास्टर प्लान, जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और लागत समेत कई पहलुओं पर चर्चा हुई।
नवा रायपुर अटल नगर में करीब 406.72 एकड़ क्षेत्र में यह पार्क प्रस्तावित है। यहां अलग-अलग औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
अब प्रस्ताव को DPIIT, भारत सरकार के सामने भेजा जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद ही परियोजना के अगले चरण पर काम आगे बढ़ेगा।
BHAVYA यानी भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर में 100 निवेश-तैयार इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।
