GRAND EVENT | ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल-सीजन 7 – ताज, ट्रॉफी और टैलेंट का जलवा

Global Award
Spread the love

GRAND EVENT | Beauty Icon India Global – Season 7 – Crown, Trophy and Talent

भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, प्रतिभा एवं समाजहित को समर्पित रहा आयोजन

रायपुर. रायपुर के होटल हुकम्स ललित महल में 27 सितंबर 2026 को आर्ना फाउंडेशन की प्रस्तुति में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन-7 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में सौंदर्य, फैशन, प्रतिभा और ग्लैमर के साथ भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सरोकारों को विशेष मंच प्रदान किया गया।

आयोजक रूना शर्मा ने बताया कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य केवल सौंदर्य और फैशन तक सीमित न रहकर महिलाओं एवं प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा भारतीय संस्कृति और समाजहित के संदेश को आगे बढ़ाना है।

भारतीय संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ी विरासत पर विशेष फोकस

आयोजन में भारतीय एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक परिधान, कला, हस्तशिल्प और फैशन को विशेष स्थान दिया गया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

आयोजन का प्रमुख संदेश “Beauty with Purpose” रहा, जिसके माध्यम से सौंदर्य के साथ प्रतिभा, आत्मविश्वास, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी को महत्व दिया गया।

प्रमुख विजेता एवं टाइटल –

किड्स कैटेगरी

सिल्वर विनर: अदिति साहू
पीपल्स चॉइस विनर: सानवी डालमिया
फर्स्ट रनर-अप: दिव्या लक्ष्मी सामंतरे
सेकंड रनर-अप: स्वयंश्री भोई
क्राउन ऑफ एक्सीलेंस: अदविका गुप्ता
ब्यूटी आइकॉन क्यूट: यशस्वी साहू

मिस ब्यूटी आइकॉन इंडिया

विनर: हर्षिका सोंधी
फर्स्ट रनर-अप: सिद्धि सिंह ठाकुर
सेकंड रनर-अप: भावना वैष्णव

स्टेट क्राउनिंग्स

मिस मध्य प्रदेश: मुस्कान शर्मा
मिस उत्तर प्रदेश: तनीषा सक्सेना
मिस ओडिशा: इशा राव
मिस छत्तीसगढ़: तनिष्का शर्मा
मिस रॉयल्टी: निशा वैष्णव

श्रीमती कैटेगरी – सिल्वर

विनर: पूजा बंसल
फर्स्ट रनर-अप: खुशबू शर्मा
सेकंड रनर-अप: निशा मरकाम

श्रीमती कैटेगरी – गोल्ड

विनर: टीमा गौरांग
श्रीमती दार्जिलिंग: टीमा गौरांग
फर्स्ट रनर-अप: सोनी सिंह
सेकंड रनर-अप: सविता गुप्ता

विशेष राज्य एवं राष्ट्रीय टाइटल्स

श्रीमती ओडिशा: मंजूश्री
श्रीमती छत्तीसगढ़ इंडिया: नम्रता तिवारी
श्रीमती राजस्थान: प्रिया सलूजा

डायमंड कैटेगरी

मिसेज छत्तीसगढ़ इंडिया: सीमा साव
श्रीमती झारखंड: निक्की शिफा

विशेष सम्मान एवं सम्मानित व्यक्तित्व

आर्ना फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर: डॉ. विपुल चौधरी
आइकॉन ऑफ एमपावरमेंट: पूजा गुरदीप कौर
आइकॉन ऑफ इंस्पीरेशन: कोली रोज
आइकॉन ऑफ ब्यूटी: मानवता रत्न सम्मान–2026
ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया विनर: चर्चिका रानी बेहरा

आयोजन के दौरान समाजहित, मानवता, महिला सशक्तीकरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मानवता रत्न सम्मान–2026 सहित विभिन्न विशेष सम्मानों से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में फिल्म, फैशन, सौंदर्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभाओं की उपस्थिति रही। इनमें विनीता मलिक, सब्बी सूरी, फेमिना मिस इंडिया अनुष्का एवं सिमरन सचदेवा सहित अन्य विशिष्ट हस्तियां शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि

त्रिलोक बरडिया जी, सुनील बलानी, संजय बघेल, अभिषेक अग्रवाल जी, मनोज जी एवं मिलना कुर्रे, नम्रता गुगलानी

विशिष्ट अतिथि

डॉ. पवित्र मोहन सामंत्रराय, आदित्य गुप्ता

प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी

Powered By : ITSA Hospital

Powered By – Makeup Partner: VLCC

Sponsors: Sagar TMT, AT Buildcon, Sumit Jewellers, Pixel

Educational Partner : Anjaneya University

Supporting Partner : VishwaBharti / VB Tower

इसके अतिरिक्त पारिजात फैशन, लक्ष्मी बुटीक भिलाई, हर्षिता एसएम मेकअप स्टूडियो, एजी ज्वेलर्स, प्रिसा सॉफ्ट सॉल्यूशन, सलमा मेकओवर, ज्योमेट्री-द डिजाइन स्टूडियो, क्रेजी चैप्स, मोहोतो स्टूडियो, डोनेट थोड़ा सा, मेवरिक, रूपेश फोटोग्राफी, क्लासिक स्टूडियो, उत्सव, कोसा घर, लाहोटी मित्र मंडल सहित अनेक सहयोगियों का आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम की सफलता में सागर नथानी, डॉ. विपुल चौधरी, सुनीता प्रधान, पूजा गुरदीप कौर, ज्योति सुंदरानी, सोनम सिंह राठौड़, सुधीर बारीक, बंटी चंद्राकर, जुबैराया चंद्राकर, श्वेता बवानकर सहित पूरी आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुंबई की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एवं फैशन क्रिएटर हर्षिता मोटवानी, सलमा अली, फैशन डिजाइनर सुरभि श्रीवास्तव, प्रशिल अगलावे, सपना मोटवानी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट का भी विशेष योगदान रहा।

आयोजक रूना शर्मा ने व्यक्त किया आभार

आयोजक रूना शर्मा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायक मंडल, डॉ. अनुष्का सोन फेमिना मिस इंडिया ईस्ट, नम्रता गुगलानी VLCC हेड छत्तीसगढ़, डॉक्टर अभी सिंधुजा ITSA हॉस्पिटल प्लास्टिक सर्जन, पूजा गुरदीप कौर मिसेज इंडिया गोल्ड, सुधीर बारिक फैशन ग्रूमर, सेलिब्रिटी अतिथियों, प्रायोजकों, पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधियों एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और समाजहित के संदेश को आगे बढ़ाना है।

ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन-7 ने सौंदर्य, फैशन, प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए एक यादगार आयोजन के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *