Chhattisgarh | Asked about seepage, garbage and filth – when will the situation improve?
रायपुर। नवरात्रि शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब पोस्ट ने हलचल मचा दी है। पोस्ट में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा किया गया है और इसके लिए Silver, Gold और Platinum पैकेज के रेट भी बताए गए हैं।
दावों के मुताबिक Silver पैकेज 1,000 से 2,500 रुपये, Gold 5,000 रुपये और Platinum 6,000 रुपये का है। पोस्ट में दो घंटे साथ गरबा, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी जैसी बातें भी लिखी गई हैं। कुछ पोस्ट में देर रात फूड आउटिंग और घर तक छोड़ने जैसे दावे भी किए गए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये वाकई गरबा पार्टनर की सर्विस है या साइबर ठगी का नया तरीका?
रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे हिस्सों में इन पोस्ट को लेकर विरोध शुरू हो गया है। रायपुर में कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऐसी ही पोस्ट और अकाउंट्स अहमदाबाद, सूरत और मुंबई समेत दूसरे शहरों में भी सामने आने की बात कही जा रही है। अब जांच इस बात पर है कि इन विज्ञापनों के पीछे असल मकसद क्या है और कहीं इनके जरिए लोगों से पैसे या निजी जानकारी तो नहीं जुटाई जा रही।
फिलहाल वायरल पोस्ट की वास्तविकता जांच का विषय है। इसलिए किसी भी ऐसे ऑफर में पैसे भेजने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
