Jhiram Ghati Case | NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

Spread the love

Jhiram Ghati Case | NIA court finds 10 accused guilty

जगदलपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले के 12 साल पुराने मामले में आज बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की NIA कोर्ट ने 11 आरोपियों में से 10 को दोषी करार दिया है। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

10 अगस्त को मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। अभियोजन ने सबूतों के आधार पर आरोप साबित होने की दलील दी, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को चुनौती दी थी।

हालांकि फैसले से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि जांच में नामजद लोगों से पूछताछ और साजिश के पीछे के लोगों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए।

क्या हुआ था झीरम घाटी में?

25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से लौट रहा काफिला झीरम घाटी पहुंचा था। रास्ता रोककर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हमला कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली गोलीबारी में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल और महेंद्र कर्मा की हत्या हुई थी।

महेंद्र कर्मा को नक्सलियों ने निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या की थी। यह हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है। अब इस मामले में 10 आरोपियों के दोषी करार दिए जाने के बाद सजा पर कोर्ट का फैसला अहम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *