Raipur Murder News | Scooty fell into the drain, as soon as it hit the ground, it was stabbed repeatedly.
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में गौसिया मस्जिद के पास 22 साल के अहमद खान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों से बहस के बाद अहमद स्कूटी से भागने लगा था।
इसी दौरान स्कूटी नाली में गिर गई और अहमद सड़क पर जा गिरा। पीछा कर रहे दोनों युवकों ने उस पर धारदार हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।
घायल अहमद को पुलिस एम्स लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही DCP-ADCP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है।
इधर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराध, नशे, सट्टे और अवैध कारोबार को लेकर पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
