Chhattisgarh Holiday List | सितंबर का महीना छुट्टियों से भरा

Spread the love

Chhattisgarh Holiday List | The month of September is full of holidays

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सितंबर का महीना छुट्टियों से भरा रहने वाला है। सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी और हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया है, जबकि नुआखाई पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

सबसे बड़ी राहत 4 सितंबर से मिलेगी। शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी, इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी यानी लगातार 3 दिन अवकाश रहेगा।

इसके अलावा 14 सितंबर को हरितालिका तीज और 15 सितंबर को नुआखाई पर भी छुट्टी रहेगी।

सितंबर में कई त्योहारों पर ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं, जिनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *