Youth Congress Election | युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान! 30 अगस्त से प्रक्रिया शुरू

Spread the love

Youth Congress Elections announced! Process begins on August 30th.

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

चुनाव को लेकर पहले से कार्यकर्ताओं की शिकायतें और कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। इसी बीच युवा कांग्रेस प्रभारी स्मृति रंजन लेंका ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी आपत्तियां सुनीं।

संगठन के मुताबिक इस बार करीब 6 हजार नामांकन मिले हैं। अब पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *