Chhattisgarh | नाले में बहे दंपति के शव आखिरकार बरामद

Spread the love

Chhattisgarh: Bodies of couple swept away in drain finally recovered

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चार दिन से चल रही तलाश आखिर खत्म हो गई। लात नाले में कार समेत बहे देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल के शव बुधवार को बरामद कर लिए गए।

रविवार शाम हादसे के बाद SDRF, NDRF और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार पंजाब से बुलाई गई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने संयुक्त अभियान में दोनों शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर कलेक्टर पद्मिनी भाई साहू भी मौजूद रहीं। पूरे इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *