Chhattisgarh Cabinet Decision 2026 | 10% reservation for Agniveers in recruitment to police, forest and jail departments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला। साय कैबिनेट ने पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर चुके और वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्त अग्निवीर इस आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे। कैबिनेट ने किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन को भी मंजूरी दी।
