RAIPUR : एनीकट में बहा युवक, 4 युवकों संग गया था नहाने, खोज जारी

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी के बिरगांव क्षेत्र के नज़दीक बेंद्री एनीकट में नहाने गए 4 युवकों में से एक नाबालिक युवक के डूबने का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि नाबालिक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र नहाते समय शाम करीब 5- 5:30 बजे के बीच डूब गया। मौके पर पहुँचे डूबे मासूम के पिता और दादा ने स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में काफी दूर तक बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया परंतु अंधेरा होने से मासूम मिल नहीं पाया।

घटना की जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गयी है। पुलिस से बातचीत पर उन्होंने बताया कि सुबह उजाला होते ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी जाएगी। नहाने गए चारों युवक बिरगांव के निवासी थे। डूबे बच्चे ने हाल ही में 11वी कक्षा पास की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *