Chhattisgarh | Big action in coal scam!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वैभव अग्रवाल का नाम पहले से ही कोयला घोटाले की FIR में दर्ज है, जबकि उनके पिता रामगोपाल अग्रवाल अब भी फरार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के बाद वैभव को EOW की विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है।
इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जिसके पास जो जानकारी है, उसे जांच में सहयोग करना चाहिए। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पूछताछ से क्या नए खुलासे होते हैं।
