Chhattisgarh | डिटर्जेंट फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था गुटखा निर्माण, भारी मात्रा में माल बरामद

Spread the love

Chhattisgarh: Gutkha manufacturing was going on under the guise of a detergent factory, huge quantity of goods recovered

दुर्ग. दुर्ग में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको चौंका दिया। कचांदुर गांव के एक गोदाम में डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर असल में अवैध गुटखा तैयार किया जा रहा था।

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने छापेमारी में 32 बोरों में तैयार गुटखा, 32 बोरों में मीठी सुपारी और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। साथ ही पैकिंग और मिक्सिंग मशीन भी मौके से मिली है।

गोदाम को यूपी के उन्नाव के मोहम्मद शान ने किराए पर लिया था और मालिक को डिटर्जेंट बनाने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उसका संपर्क टूट गया। शक बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और पूरा खेल सामने आ गया।

फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग जांच में जुटा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *