EXCLUSIVE| भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा पर मंडल अध्यक्ष का बयान, कहा- नाराजगी है तो संगठन करेगा विचार…

Spread the love

केशकाल:- नगर पंचायत केशकाल में भाजपा के कुछ पार्षदों के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी पार्षद को किसी विषय को लेकर नाराजगी है या कोई समस्या है तो संगठन उस पर गंभीरता से विचार करेगा। मंडल अध्यक्ष ने लिखित बयान में कहा है कि इस विषय पर राजधानी में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी पार्षदों को विश्वास में लेकर उनकी बात सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन शीघ्र ही इस मामले में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि संवाद और आपसी समन्वय के माध्यम से उत्पन्न परिस्थितियों का समाधान निकाल लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा तथा संगठनात्मक मर्यादा के भीतर रहकर सभी विषयों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *