Raipur Meat Ban | Complete ban on sale of meat and mutton on the occasion of Kabir Jayanti
रायपुर। 29 जून को कबीर जयंती के मौके पर रायपुर में मांस-मटन खाने की प्लानिंग है तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। रायपुर नगर निगम ने पूरे शहर में मांस-मटन की बिक्री और बूचड़खानों के संचालन पर एक दिन के लिए पूरी तरह रोक लगा दी है।
नगर निगम के आदेश के मुताबिक 29 जून को शहर की सभी मांस-मटन दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ दुकानें ही नहीं, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
निगम ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर सामान जब्त किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
इस आदेश के पालन के लिए हर जोन में स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों की विशेष टीम तैनात रहेगी। पूरे दिन शहरभर में निगरानी अभियान चलाया जाएगा ताकि कहीं भी नियमों का उल्लंघन न हो।
नगर निगम ने सभी कारोबारियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और कबीर जयंती के अवसर पर प्रशासन का सहयोग करें।
