Narendra Modi 12 Years | दिल्ली से सीएम साय का बड़ा बयान

Spread the love

Narendra Modi 12 Years | CM Sai’s big statement from Delhi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल आदिवासी समाज के सम्मान, विकास और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल साबित हुआ है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति और नेतृत्व के कारण छत्तीसगढ़ में दशकों पुरानी नक्सल समस्या पर निर्णायक चोट हुई है। बस्तर अब हिंसा की पहचान से निकलकर विकास, शांति और नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान से लेकर पीएम जनमन योजना तक, केंद्र सरकार की कई योजनाओं ने आदिवासी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी आदिवासी समाज के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

साय ने कहा कि बस्तर में सड़क, रेल, बिजली, पानी और आवास जैसी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं। वहीं बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने दुनिया को बदलते और मुस्कुराते बस्तर की नई तस्वीर दिखाई है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *