Chhattisgarh | Big revelation on drug supply!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दवा सप्लाई और गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों पर CGMSC ने साफ-साफ जवाब दिया है।
निगम का कहना है कि दवाओं की खरीद और सप्लाई पूरी तरह तय गुणवत्ता मानकों और लैब टेस्टिंग के बाद ही की जाती है। किसी भी दवा को अस्पतालों तक तभी भेजा जाता है जब NABL मान्यता प्राप्त लैब से उसकी रिपोर्ट “स्टैंडर्ड” आती है।
यह मामला एक दवा कंपनी Unicure India Ltd. से जुड़ा है, जिसे मध्यप्रदेश में कुछ बैच अमानक पाए जाने के बाद ब्लैकलिस्ट किया गया था। इसी सूचना के बाद छत्तीसगढ़ में भी संबंधित दवा के नए ऑर्डर रोक दिए गए।
CGMSC ने यह भी साफ किया कि जो दवाएं पहले से सप्लाई हो चुकी थीं, उन्हें भी पूरी जांच के बाद ही उपयोग में लिया गया था और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।
साथ ही कंपनी का मामला अभी कोर्ट में है, और आने वाले फैसले के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
