Chhattisgarh | 18 policemen transferred!
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 उप निरीक्षकों समेत कुल 18 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं।
इसके साथ ही सिरगिट्टी थाना में पदस्थ दो आरक्षकों पर गंभीर आरोपों के चलते कार्रवाई की गई है और उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।
नए आदेश के तहत व्यास नारायण बनाफर को बेलगहना चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हेमंत सिंह को सिविल लाइन थाना भेजा गया है।
तबादला सूची में 4 SI, 2 ASI, 2 हेड कांस्टेबल और 10 आरक्षक शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव विभागीय जरूरत और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए किया गया है।
वहीं सिरगिट्टी थाना के दो आरक्षकों पर आरोप है कि वे कबाड़ वाहनों को रोककर पैसों की मांग कर रहे थे। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों को तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया है।
एसएसपी ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अनियमितता या शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
