Chhattisgarh | The death of a soldier posted at the CAF camp during duty caused a stir.
कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा स्थित CAF कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कैंप और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलते ही उरंदाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला व्यक्तिगत कारणों और मानसिक तनाव से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी जांच जारी है।
एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जाए और सभी तथ्यों को सामने लाया जाए।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
