केशकाल | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सजे 58 जोड़े, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया आशीर्वाद

Spread the love

केशकाल:- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज केशकाल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम तेलिन सती माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे साहू समाज द्वारा आयोजित तेलिन सती महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 58 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। डिप्टी सीएम ने केशकाल शहर के चौड़ीकरण और पर्यटन स्थलों के विकास हेतु जल्द ही बड़ी सौगात देने की बात कही है।

मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और सामाजिक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को एकजुट करने वाला बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही समाज की असली पहचान हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य रूप से वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, सांसद महेश कश्यप, विधायक नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, विधायक संदीप साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी पंकज चंद्रा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *