Raipur Petrol Crisis | Petrol panic in Raipur!
रायपुर. रायपुर में गुरुवार सुबह पेट्रोल को लेकर ऐसा हड़कंप मचा कि लोग सुबह-सुबह ही पंपों पर टूट पड़े। राजधानी के शास्त्री चौक, संतोषी नगर, मेकाहारा समेत 15 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद जहां तेल बचा है वहां लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
हालात ऐसे हैं कि अब कार वालों को सिर्फ 1000 रुपये और बाइक वालों को 400 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है। पेट्रोल संगठन का दावा है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं, लेकिन लोगों की पैनिक बाइंग ने सिस्टम हिला दिया। दुर्ग-भिलाई और पाटन से भी गाड़ियां रायपुर पहुंच रही हैं। राहत की खबर ये है कि शाम तक टैंकर पहुंचने का दावा किया गया है।
