Chhattisgarh | Sangeeta gets a big promotion!
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से इस वक्त बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पार्टी आलाकमान ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए संजारी बालोद से लगातार दो बार विधायक रहीं संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की तरफ से जारी लेटर में उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस फैसले के बाद कांग्रेस संगठन में नई हलचल तेज हो गई है।
संगीता सिन्हा छत्तीसगढ़ की उन नेताओं में मानी जाती हैं जो जमीनी मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाती रही हैं। किसानों के मुद्दे हों, धान खरीदी का मामला हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों या कानून-व्यवस्था… संगीता लगातार सरकार और प्रशासन को घेरती रही हैं।
