Chhattisgarh | बाबू खेमानी गैंग पर बड़ा वार… रिश्तेदार गिरफ्तार

Spread the love

Chhattisgarh: Major attack on Babu Khemani gang… relative arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे के काले खेल पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब रायपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। चर्चित ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी के बेहद करीबी मददगारों को पुलिस ने दबोच लिया है। महासमुंद से संदीप असरानी और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि संदीप, बाबू खेमानी का रिश्तेदार बताया जा रहा है और लंबे समय से पूरे नेटवर्क की बैकएंड सप्लाई संभाल रहा था। जांच में सामने आया है कि बैंक खाते, सिम कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी इंतजाम वही करता था। बाबू खेमानी से जब्त कई सिम कार्ड भी संदीप के नाम पर मिले हैं। अब पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों के नेटवर्क का बड़ा राज खुल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *