Chhattisgarh | From piped gas to IPS decision, 4 major decisions of the state cabinet
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है, जिनका असर सीधे आम लोगों से लेकर प्रशासन तक दिखेगा।
सबसे बड़ा फैसला अब शहरों में पाइपलाइन के जरिए सस्ती गैस पहुंचाने की तैयारी। ‘शहरी गैस वितरण नीति 2026’ को मंजूरी मिल गई है, जिससे एलपीजी के मुकाबले सस्ता और आसान विकल्प मिलेगा।
इसके साथ ही राजनांदगांव में क्रिकेट अकादमी और मॉडर्न खेल मैदान के लिए 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर देने का फैसला लिया गया है।
सरकार ने जरूरतमंदों को भी बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 6809 लोगों और संस्थाओं को करीब 12 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी गई है।
एक और अहम फैसला 1988 बैच के तीन IPS अधिकारियों के पुराने पदावनति आदेश को रद्द कर दिया गया है, यानी अब उनकी स्थिति फिर से पहले जैसी मानी जाएगी।
कुल मिलाकर, यह कैबिनेट बैठक आम जनता, खिलाड़ियों और प्रशासन तीनों के लिए बड़े बदलाव लेकर आई है।
