September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CHHATTISGARH | दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद सहित 6 शहरों के लिए फ्लाइट्स शेड्यूल जारी… फ्लाइट माना एयरपोर्ट से भरेंगी उड़ान

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से समर सीजन के अंतर्गत संशोधित फ्लाइट शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके मुताबिक दिल्ली के लिए माना एयरपोर्ट से कुल 4 फ्लाइट की सेवाएं मिलेंगी। वहीं दिल्ली के बाद कोलकाता और हैदराबाद के लिए दो-दो फ्लाइट है। नए शेड्यूल के मुताबिक बंगलुरु, मुंबई, जगदलपुर और झारसुगुड़ा के लिए एक-एक फ्लाइट संचालित होगी।

देखिए शेड्यूल


माना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए दोपहर 2:35 बजे और रात 9:00 बजे।

हैदराबाद के लिए सुबह 11:40 बजे और शाम 6:30 बजे।

बंगलुरु के लिए दोपहर 3:25 बजे और मंगलवार को 6:30 बजे।

दिल्ली के लिए सुबह 9:30 बजे, 10:30 बजे, शाम 5:40 बजे और 7:30 बजे।

फ्लाइट माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

यात्रियों की क्षमता 70 सीटर


झारसुगुड़ा के लिए सप्ताह में सभी दिन 12:50 आॅपरेशन जारी रहेगा। माना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइट में हैदराबाद, झारसुगुड़ा, कोलकाता के लिए एटीआर-72 का संचालन किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों की क्षमता 70 सीटर है।

मुंबई के लिए अलग-अलग दिनों में कुल तीन फ्लाइट


मुंबई के लिए भी सुविधा मुंबई के लिए अलग-अलग दिनों में कुल तीन फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5355 सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

24 अगस्त तक मान्य रहेगी


नई समय सारणी 25 जुलाई से प्रभावशील हो चुकी हैं, जोकि अगले 24 अगस्त तक मान्य रहेगी। मुंबई के लिए सप्ताह में एक फ्लाइट की ही सुविधा यात्रियों को प्राप्त हो रही है। कोलकाता के लिए सप्ताह में सभी दिन दो फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। जगदलपुर के लिए नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह फ्लाइट 5 अगस्त से शुरू हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *