Chhattisgarh | भ्रष्टाचार से लेकर नक्सलवाद तक उठाए सवाल

Spread the love

Chhattisgarh | Questions raised from corruption to Naxalism

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे, लेकिन यहां से उन्होंने सीधे भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोल दिया।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब ऐसा कोई विभाग नहीं बचा, जहां भ्रष्टाचार न हो। उन्होंने PWD, जल संसाधन और कृषि विभाग तक पर सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि PWD में पहले वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाता है और टेंडर बाद में निकाला जाता है।

कृषि विभाग को लेकर उन्होंने और बड़ा बयान दिया। बोले कि अब विभाग अफीम और गांजे की खेती को बढ़ावा दे रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

सिर्फ भ्रष्टाचार ही नहीं, बघेल ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सच में मानती है कि नक्सलवाद खत्म हो गया है, तो मंत्रियों और विधायकों को अपनी Z+ सुरक्षा छोड़ देनी चाहिए।

गर्मी और पानी की किल्लत पर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लिया। बोले कि जनता पानी के लिए परेशान है, लेकिन गली-गली शराब बिक रही है।

धर्मांतरण कानून पर भी बघेल ने सवाल उठाए और कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक फैसला है। उनके मुताबिक, उनके कार्यकाल में बहुत कम मामले सामने आए थे और कार्रवाई भी हुई थी।

बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि आज सवाल पूछना ही अपराध बन गया है। जो भी सरकार से जवाब मांगता है, उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है।

यानी शोक सभा में पहुंचे बघेल ने एक ही मंच से सरकार के कामकाज, कानून और दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *