अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हैं.
अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोवर्स को जानकारी दी है कि वह ठीक हैं और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. उनके पूरे परिवार का कोरोना पॉजिटिव हो गया है और बीएमसी उनके टच में है. अभिषेक बच्चन इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कल, मेरे पिताजी और मैं कोरोना से संक्रमित हो गए. हम दोनों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं और हम अस्पताल में भर्ती हैं. हमने सभी संबंधित प्राधिकरणों के इसकी जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टाफ के लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. बीएमसी उनके संपर्क में है. मैं सभी से प्रार्थना करता हूं की शांत रहे हैं और घबराने की जरूरत नहीं है.’
बृह्नमुंबई नगर निगम ने अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. बीएमसी के अधिकारियों ने अमिताभ के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस संक्रमण पाये जाने के बाद बंगले को फौरी तौर पर सैनिटाइज भी किया जा चुका है.
Spread the loveChhattisgarh | In Chhattisgarh, we also respect disagreement, prepare policies after consulting everyone – Chief Minister रायपुर। छत्तीसगढ़…