September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Breking – भारत-चीन हिंसक झड़प : गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के नाम भारतीय सेना ने किए जारी, छत्तीसगढ़ का बेटा भी शामिल, देश के वीर जवानों पर है गर्व

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच कई दशकों के बाद बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। जिसमें से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक जवान का भी नाम शामिल है। शहीदों की लिस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से जवान शामिल हैं। कोई हैदराबाद से है तो कोई पंजाब से, इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के भी कई जवानों का नाम शामिल है। नीचे दी गई लिस्ट में आप, सभी शहीदों के शहरों के नाम भी देख सकते हैं।

इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था। सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई और अब बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी कर दिए गए हैं। देश में इन जवानों की शहादत को लेकर गुस्सा है और हर कोई चीन से बदला लेने की बात कर रहा है। इन जवानों के परिवारों ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उनके परिवार के एक सदस्य ने देश के लिए जान दी है।

ये सभी हुए हैं शहीद

1. कर्नल संतोष बाबू, हैदराबाद

2. सब. नुदूराम सोरेन, मयूरभंज

3. सब. मंदीप सिंह, पटियाला

4. सब. सतनाम सिंह, गुरदासपुर

5. हवलदार के. पलानी, मदुरै

6. हवलदार सुनील कुमार, पटना

7. हवलदार बिपुल रॉय, मेरठ

8. दीपक कुमार, रीवा

9. सिपाही राजेश ओरंग, बीरभूम

10. सिपाही कुंदन कुमार, साहिबगंज

11. सिपाही गणेश राम, कांकेर

12. सिपाही चंद्रकांत प्रधान, कंधामल

13. सिपाही अंकुश, हमीरपुर

14. सिपाही गुरबिंदर, संगरूर

15. सिपाही गुरतेज सिंह, मनसा

16. सिपाही चंदन कुमार, भोजपुर

17. सिपाही कुंदन कुमार, सहरसा

18. सिपाही अमन कुमार, समस्तीपुर

19. सिपाही जयकिशोर सिंह, वैशाली

20. सिपाही गणेश हंसदा, ईस्ट सिंघभूमि

देश को अपने जवानों पर गर्व

बता दें कि इस घटना के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी सैनिकों को सलाम किया है। बुधवार को राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ..

गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। रक्षा मंत्री ने लिखा कि शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं, देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *