June 28, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg News | भाजपा नेत्री ने वीडियो जारी कर लगाएं अपने पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप

Spread the love

CG News | BJP leader releases video and makes serious allegations against her party leaders

रायपुर। भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी की महिला नेता के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने यहां तक भी कह दिया है कि अगर उसे कुछ होता है, उसकी जिम्मेदारी सीनियर भाजपा नेता मीरा तिवारी पर होगी। ये वीडियो दंतेवाडा जिला का बताया जा रहा है।

ये वीडियो किरंदुल भाजयुमो की मंडल उपाध्यक्ष का बताया जा रहा है। महिला नेत्री ने अपने ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की आमंत्रित सदस्य मीरा तिवारी ने उनके बारे में अश्लील बातें की है।

आरोपों से आहत होकर पीड़ित महिला नेत्री ने खुद ही अपना वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया। महिला नेत्री ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से न्याय की गुहार लगाई है। महिला नेत्री का आरोप है कि मीरा तिवारी ने उनके बारे में अश्लील बातें की है। उन्होंने इस मामले में दंतेवाडा विधायक चैतराम अटामी से भी बात की, लेकिन कोई शिकायत दूर नहीं हुई।

महिला का वीडियो वायरल होने से जिला संगठन में खलबली मची है। भाजपा ने विधानसभा की दंतेवाडा सीट कांग्रेस को हरा कर जीत दर्ज की और अब नगर पालिका चुनाव से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेत्री द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला के बारे ये ऐसी बात कर, पार्टी के लिए चुनौती बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *