September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | बड़ी दुर्घटना टली, तेज आंधी तूफान के चलते NH-30 पर गिर विशालकाय पेड़, आवागमन हुआ प्रभावित, मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस…..

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगर में बीते 48 घण्टों से लगातार हो रही बारिश व आंधी तूफान के चलते स्थानीय जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुछ दिन पहले घाटी के दूसरे मोड़ में भूस्खलन के चलते चट्टान उखड़ कर सड़क पर आ गिरी थी। वहीं रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे न्यायालय के समक्ष एक विशालकाय पेड़ उखड़ कर एनएच 30 पर गिर गया है। जिसके कारण एनएच में आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालांकि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पेड़ को किनारे करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *