April 1, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | इश्क़ की मारी दोनों मां ने बच्चों को छोड़ा, शादीशुदा महिलाएं दूसरे पति के पास लौटी…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– बीते दिनों बच्चों के साथ लापता हुई दो शादीशुदा महिलाओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से ढूंढ निकाला था। दोनों ही महिलाओं ने सीहोर में स्थानीय युवकों के साथ शादी कर लिया था। ऐसे में केशकाल पुलिस ने दोनों महिलाओं, उनके पतियों एवं चार बच्चों को दस्तयाब कर केशकाल थाना लाया था।

 

 

इस दौरान सभी कागजी कार्यवाही पूरी करने के पश्चात कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के समक्ष दोनों महिलाओं का बयान दर्ज किया गया। जिसमें उन्होंने अपने अपने वर्तमान पतियों के साथ वापस सीहोर मध्यप्रदेश जाने की बात कही है।

 

आपको बता दें कि दोनों ही महिलाओं कलेन्द्री पटेल व बुधियारिन पटेल ने अपने 2-2 बच्चों को अपने सास-ससुर को सौंप दिया है। अपने बच्चों को छोड़कर दोनों ही महिलाओं ने मध्यप्रदेश जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद केशकाल पुलिस ने बच्चों को उनके दादा-दादी को सुपुर्द कर दोनों महिलाओं को भी सुरक्षित उनके पतियों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *