September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Board Exam Time Table 2024 | 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी ..

1 min read
Spread the love

CG Board Exam Time Table 2024 | Time table of 10th-12th board exam released..

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा विभाग मनमानी आदेश जारी कर रहा है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य में संकट में है। जानकारों के अनुसार दो बार परीक्षा कराने की आड़ पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने दूसरी मुख्य व अवसर परीक्षा 2024 के लिए टाइम टेबल जारी किया। इसके अनुसार 10वीं की दूसरी परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त 2024 और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से 12 अगस्त 2024 तक चलेगी।

जानकारों का कहना है कि परीक्षा के बाद कापियों के मूल्यांकन में ही एक महीने लग जाएंगे और परिणाम सितंबर के आखिरी सप्ताह तक ही जारी हो सकेगा। अगर दूसरी परीक्षा में अधिक संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए तो परिणाम में और भी देरी हो सकती है। इसका असर सफल और असफल दोनों ही विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। 10वीं में सफल होने वाले विद्यार्थियों की 11वीं की पढ़ाई आधी-अधूरी ही हो पाएगी। यदि विद्यार्थी 10वीं में असफल भी होता है तो भी उसकी उस शिक्षा सत्र की पढ़ाई अधूरी हो जाएगी।

इसी तरह 12वीं पास होकर निकलने वाले विद्यार्थी जब तक कालेज पहुंचेंगे तब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तमाम प्रवेश परीक्षाएं भी पूरी हो जाएंगी और विद्यार्थी को या तो एक साल पढ़ाई छोड़नी होगी या फिर स्वाध्यायी होकर कालेजों में पढ़ना पड़ेगा। अगस्त तक सभी तरह के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के बाद कालेजों की सीटें भी भर जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार इस साल 10वीं में 63,910 छात्र अनुत्तीर्ण है। इसी तरह 12वीं में 27,554 छात्र अनुत्तीर्ण है। जहां परीक्षा के लिए फिर से आवेदन कर सकते है। साथ ही 10वीं में 19,012 छात्र पूरक परीक्षा के लिए पात्र है। 12वीं में 22,232 छात्रों पर पूरक लगा है। इसके अलावा जिन छात्रों को श्रेणी सुधार करना चाहते है वे भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

पूरक परीक्षा की तर्ज पर ही पूरी व्यवस्था –

इसके पहले पूरक परीक्षा में भी बोर्ड इसी तरह ढुलमुल टाइम टेबल जारी करके परीक्षा लेता रहा है। बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है और वह भी इस संबंध में कोई रणनीति नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में दो बार के परीक्षा का आयोजन कुछ मामलों में ठीक है बाकी विद्यार्थियों के लिए राहत का रास्ता नहीं बन पा रहा है। बताया जाता है कि इस तरह के निर्णय में मंडल के सदस्यों की बैठक भी नहीं हो पाई है। मामले में मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले से संपर्क करने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हो पाया। माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप दो बार परीक्षा लेना है इसलिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

जारी टाइम टेबल –

हायर सेकेंडरी स्कूल

समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।

परीक्षार्थी स्थान ग्रहण – समय सुबह नौ बजे।

उत्तर पुस्तिका वितरण – समय सुबह 9:05 बजे से।

अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र वितरण – समय सुबह 9:10 बजे से।

उत्तर लेखन कार्य – समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।

दिन दिनांक विषय –

मंगलवार 23.07.2024 हिंदी

गुरुवार 25.07.2024 अंग्रेजी

शुक्रवार 26.07.2024 संस्कृत

शनिवार 27.07.2024 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एडं पेंटिंग, आहार एवं पोषण।

मंगलवार 30.07.2024 भूगोल, भौतिक शास्त्र

बुधवार 31.07.2024 समाज शास्त्र

गुरुवार 01.08.2024 राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा।

शनिवार 03.08.2024 मनोविज्ञान

मंगलवार 06.08.2024 गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि कला, गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित, अौद्योगिक संगठन के मूल तत्व

गुरुवार 08.08.2024 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व

शनिवार 10.08.2024 रिटेल मार्केटिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, आटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर।

सोमवर 12.08.2024 मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया

हाईस्कूल –

समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।

परीक्षार्थी स्थान ग्रहण – समय सुबह नौ बजे।

उत्तर पुस्तिका वितरण – समय सुबह 9:05 बजे से।

अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र वितरण – समय सुबह 9:10 बजे से।

उत्तर लेखन कार्य – समय सुबह 9:15 बजे से 12:15 बजे तक।

दिन दिनांक विषय –

बुधवार 24.07.2024 हिंदी

शुक्रवार 26.07.2024 अंग्रेजी

सोमवार 29.07.2024 गणित

बुधवार 31.07.2024 विज्ञान

शुक्रवार 02.08.2024 व्यावसायिक पाठ्यक्रम- आर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, आटोमोबाइल-सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर।

सोमवार 05.08.2024 सामाजिक विज्ञान

बुधवार 07.08.2024 तृतीय भाषा- संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया।

गुरुवार 08.08.2024 केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *