September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Korba Lok Sabha Seat | सरोज पांडे ने चखा हार का स्वाद, कोरबा लोकसभा सीट से जीती ज्योत्सना महंत

1 min read
Spread the love

Korba Lok Sabha Seat Saroj Pandey tasted defeat, Jyotsna Mahant won from Korba Lok Sabha seat

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक कोरबा लोकसभा सीट बेहद ही हाई प्रोफाइल सीटों में गिनी जाती है। इस सीट से हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते आए हैं। 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है सेट यहां कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। साल 2009 में पहली बार यहां से छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता चरण दास महंत सांसद चुने गए थे।

इसके बाद साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने यहां से जीत हासिल की वही साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चरण दास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत चुनाव जीत कर संसद पहुंची थी। साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर ज्योत्सना महंत को चुनाव के मैदान में उतारा है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सरोज पांडे को कोरबा सीट प्रत्याशी बनाया है।‌

बता दे कि छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट पहले जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट अंतर्गत आती थी। अब तक हुए तीन बार के लोकसभा के चुनाव में दो बार कांग्रेस पार्टी तो एक बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। साल 2009 चरण दास महंत (कांग्रेस), 2014‌ में बंशीलाल महतो (BJP) और साल 2019‌ में ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) ने जीत‌ हासिल की‌ है। साल 2024 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज महिला नेत्री आमने-सामने है।

यही वजह है कि यहां कांग्रेस एक तरफ जहां अपना प्रदर्शन दोहराने के लिए मैदान में उतरी है तो वहीं भाजपा अपनी साख बचाने की कोशिश की है। बता दे की सरोज पांडे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। ऐसे में भाजपा कोरबा लोकसभा सीट पर जोर शोर के साथ लड़ाई लड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *