विधानसभा चुनाव 2023 | कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने परिवार के साथ किया मतदान, आम जनता से किया मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– विधानसभा चुनाव 2023 हेतु समूचे केशकाल विधानसभा में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्र के मतदाता बड़े ही उत्साह के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंच कर अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर नए मतदाता जो इस चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे हैं वह भी काफी उत्साहित हैं।
इसी क्रम में केशकाल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने भी अपने गृहग्राम पलना में निर्मित मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला है। संतराम नेताम के अलावा उनके माता पिता, पत्नी एवं बेटी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि वह अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।