September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg CM Statement | एक के ज्ञान पर तरस आता है, दूसरे के दिमाग में भरा है गोबर, सीएम ने दो भाजपा के बड़े नेताओं को कसा तंज

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विपक्षी दल भाजपा के दो नेताओं धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय के खिलाफ तल्ख बयान दिया है। कौशिक के बारे में उन्होंने कहा है कि कौशिक के ज्ञान पर उन्हें तरस आता है, जबकि साय को लेकर कहा है कि साय के दिमाग में ही गोबर भरा है।

ज्ञातव्य है कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि केन्द्र सरकार का काम धान खरीदी के लिए बोरे उपलब्ध कराना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (धरमलाल कौशिक के) ज्ञान पर मुझे तरस आता है। उनको अभी तक जानकारी नहीं है कि केन्द्र सरकार की जुट कमिश्नर नियुक्ति करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ हमेशा भाई भतीजावाद करती है। कई तरह के अड़ंगे लगाती है। अभी उसना चावल नहीं खरीद रहे हैं। यदि अनुमति नहीं मिली तो पूरे मंत्रिमण्डल के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को लेकर भी एक बयान दिया है।

दरअसल, साय ने गोबर घोटाले का आरोप राज्य सरकार पर लगाया था। इस आरोप के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनके (विष्णुदेव साय के) दिमाग में ही गोबर भरा है तो क्या कहें। अब उनके दिमाग में भरे गोबर का उपयोग करेंगे और उससे बिजली जलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *