Kartik Purnima | सीएम बघेल ने महादेव घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर की शिव आराधना, देखियें VIDEO

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में भोर पहर पर खारुन नदी के तट पर डुबकी लगाकर भगवान शिव की आराधना की। साथ प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

https://fb.watch/9mRh9LWlUe/

बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में पुन्नी मेला का भव्य आयोजन सालों से किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मेले में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। वही, मेले में आये लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

https://fb.watch/9mRiHWLuc_/

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महादेव घाट में खारुन नदी के किनारे रिवरफ्रंट का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *