April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | कांग्रेस पार्षद की हत्या से हड़कंप, तालाब के पास मिली लाश, नेता कार्यकर्ताओं में हड़कंप

Spread the love

 

भिलाई। हथखोज के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पार्षद की लाश बंधवा तालाब के पास मिली। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

भिलाई-तीन चरौदा निगम के वार्ड-2, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्षद की हत्या खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्षद अपने दोस्तों के साथ तालाब में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद पार्षद के मौत की खबर मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के पास से पार्षद का शव बरामद किया।

मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *