Cg Big News | भाजपा पार्षद पर फेंका गया खौलता हुआ तेल, अस्पताल में इलाज जारी, बड़ी घटना से हड़कंप

Spread the love

 

बेमेतरा। भाजपा के पार्षद पर 3 आरोपियों ने ख़ौलता हुआ तेल फेंक कर अटैक किया। अटैक बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 माता भद्रकाली वार्ड के पार्षद घनश्याम ताम्रकार पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें अकेले में बुलाया और फिर गर्म तेल फेंक कर अटैक किया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला 2-3 दिन पहले का बताया जा रहा है, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट पुलिस ने आज दर्ज की है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *