Cg News | लापता बीएसपी कर्मचारी का शव प्लांट में मिला, मर्डर और सुसाइड एंगल से जांच कर रही पुलिस, संदिग्ध है पूरा घटनाक्रम

Spread the love

 

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 के कास्टर-6 में एक कर्मचारी की लाश मिली है। कर्मचारी की पहचान जगरात उईके के रूप में की है। जगतराम दो दिनों से गायब था। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि आज शाम को तकरीबन 4 बजे के आस पास SMS-2 के कास्टर-6 में एक कैबिन है। इसकी ऊंचाई तकरीबन 30 फीट के आसपास है। कैबिन में मेंटेनेंस के लिए बीच-बीच में कर्मचारी जाते हैं। आज भी एक कर्मचारी वहां पर गया। तो उसे बदबू आई। उसने तुरंत CISF को जानकारी दी। CISF और पुलिस की टीम पहले ही जगतराम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर देखी तो जांच की। पुलिस की फारेंसिक टीम व अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 वर्षीय बीएसपी कर्मी जगतराम उइके की गुमशुदगी दर्ज की थी। बीएसपी कर्मी सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मंगलवार रात करीब 9 बजे उसकी कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। लेकिन रात 10.45 बजे तक उसका पता नही चल पाया था। आज सुबह डॉग स्क्वाड की मदद से उसकी तलाश की गई।

बीएसपी कर्मी सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों को घर पर छोड़ा। परीचित से मिलने कर घर लौटने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह सोने चांदी के जेवर लेकर प्लांट के अंदर चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। मामले में जांच जारी है।

सीएसपी राकेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच मर्डर और सुसाइड एंगल से की जा रही है। गुरुवार से खोजबीन में टीम लगी हुई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *