Encounter | पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को किया ढ़ेर, बंदूक, एसएलआर सहित नक्सली सामान बरामद

Spread the love

सुकमा। ओडिशा के मलकानगिरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को ढ़ेर कर दिया है। मौके से 1 बंदूक, एसएलआर सहित नक्सली सामान बरामद किया गया है।

बता दे कि एनकाउंटर में कई और नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया गया है। वहीं कुछ नक्सली मुठभेड़ के बाद जंगल का आड़ लेकर भागने में भी कामयाब रहे।

बताया जा रहा है ये नक्सली आंंध्रप्रदेश में काफी सक्रिय थे। इसी सूचना पर टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मलकानगिरी SP ऋषिकेश खिलारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *