Cg Encounter Breaking | 2 लाख की महिला माओवादी ढ़ेर, DRG जवानों को मिली बड़ी सफलता

गीदम । गुमलनार पीएस के पास दंतेवाड़ा डीआरजी के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 6:30 बजे हुई है, जिसमें जवानों ने दो लाख की इनामी महिला नक्सली को ढ़ेर करने में सफलता हासिल की है। मृतक महिला नक्सली की पहचान पल्लेवेया, पीएस भैरमगढ़ निवासी गुड्डी पेक्को की 24 साल की बेटी वाइको पेक्को के रूप में हुई है।
वह, पीएलजीए प्लाटून नंबर 16 सदस्य की सदस्य थी। काली पोशाक के साथ पिठू, 2 किलो आईईडी, जूते, दवाएं और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ स्थल से दो देशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस दल सुरक्षित हैं और वापस लौट रही है। खबर की पुष्टि दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने की।