September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Bijapur IED Blast Breaking | जवान शहीद, दूसरे की हालत गंभीर, कुटरू इलाके के अम्बेली में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

1 min read
Spread the love

 

बीजापुर। जिले के कुटरू इलाके के अम्बेली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। आईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है। वही, दूसरे का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुटरू इलाके के अम्बेली में घाट लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। दो जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुए थे, दोनों को ही इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया है। जबकि एक इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पार्टी स्र्टीन सर्चिंग के लिए निकली थी। पार्टी अम्बेली के पास पहुंची थी। इस दौरान एक आईईडी ब्लास्ट हुआ और इसकी जद में दो जवान आ गए। इस घटना में प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक शहीद हो गए हैं। जबकि आरक्षक अमर ठाकुर घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *